यमुना नदी में डूबे शिलाई के तीन युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

    0
    391

    नाहन : हिमाचल–उत्तराखंड की सीमा पर  यमुना नदी में नहाने उतरे तीन युवक यमुना नदी में डूब गए हैं। पानी के तेज बहाव में बह गए तीनो युवकों की तलाश में  पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जिला प्रशासन ने गोताखोरों को भी भेजा है।

    पांवटा पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि  शिलाई उपमंडल की ग्वाली पंचायत के तीन युवक हरिद्वार से वापस लौटते समय यहां नहाने के लिए नदी में उतरे थे और पानी के तेज बहाव में डूब गए।

     तेज़ लहरों में बहे युवक अमित (23 वर्ष) पुत्र जोगी राम, कमलेश (22 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह और रजनीश (20 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह, निवासी गांव व डाकघर ग्वाली तहसील शिलाई, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) निवासी हैं। जानकारी के अनुसार  कि तीनों युवक हरिद्वार से लौटते समय यमुना घाट पर स्नान करने आए थे और नदी में नहाने उतर गए और यह हादसा हो गया।

    स्थानीय लोगों ने करीब 15 मिनट तक युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घाट पर मौजूद एक युवक के पिता ने भी नदी में उतरने की कोशिश की, मगर वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोक लिया।

    डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही एसडीएम पांवटा साहिब और पुलिस प्रशासन ने भी मौके का दौरा किया। वर्तमान में गोताखोरों की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here