अनिल शर्मा बने डिग्री कॉलेज हरिपुरधार के नए पीटीए अध्यक्ष, लाल सिंह को उपाध्यक्ष पद की कमान

    0
    623

    नाहन : डिग्री कॉलेज हरिपुरधार में बुधवार को आमसभा का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. ललित गुलेरिया ने की। बैठक में महाविद्यालय की नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया। अनिल शर्मा को अध्यक्ष चुना और लाल सिंह को उपाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया। वेद प्रकाश को सहसचिव, सुभाष राणा को कोषाध्यक्ष, जयपाल राणा को मुख्य सलाहकार व प्रोफेसर करण मोहिल को सचिव चुना गया। सदस्यों में कौशल्या, राजेंद्र, सुरेंद्र व लीला देवी को शामिल किया है।

    कॉलेज प्रतिनिधियों के रूप में प्रो. पूनम शर्मा, प्रो. रोहित शर्मा, प्रो. वर्षा रानी व भगतराम व बलबीर को सदस्य मनोनीत किया गया। प्राचार्य ललित गुलेरिया ने नवगठित पीटीए समिति को बधाई दी और कहा कि यह मंच शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम बनेगा, जिससे छात्रों के हित में ठोस कदम उठाए जा सकेंगे। इस अवसर पर शैक्षणिक सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों के विकास व सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने पर बल दिया। कॉलेज परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया। 

     पीटीए के नए अध्यक्ष अनिल शर्मा ने अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के लिए सभी अभिभावकों का आभार प्रकट किया और कहा कि छात्रों के हितों के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। उन्हें कहा कि कॉलेज में भारी संख्या में शिक्षकों के पद खाली है जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है उनकी पहली प्राथमिकता कॉलेज में खाली पड़े पदों को भरने की होंगी ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here