नाहन में हिमाचल किसान सभा ने जताया स्मार्ट मीटर का विरोध, बोर्ड को ज्ञापन सौंप कर स्मार्ट मीटर पॉलिसी को वापिस लेने की मांग

    0
    429

     नाहन 16 सितंबर : हिमाचल प्रदेश में स्मार्ट मीटर का विरोध लगातार जारी है हिमाचल किसान सभा की।सिरमौर इकाई ने आज जिला मुख्यालय नाहन में बोर्ड के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में पहुंचकर स्मार्ट मीटर का विरोध जताया और ज्ञापन सौंप कर तुरंत स्मार्ट मीटर पॉलिसी को वापस लेने की मांग उठाई ।

    मीडिया से बात करते हुए सिरमौर जिला किसान सभा के अध्यक्ष सतपाल मान ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर लगाकर आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है और आम आदमी को हजारों रुपए के बिलों का भुगतान करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि किसी विशेष कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए इस पॉलिसी को लाया गया है और उपभोक्ताओं के जो बिजली मीटर पहले से सही चल रहे हैं उनकी जगह स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर का विरोध हिमाचल प्रदेश में लगातार जारी रहेगा और आने वाली समय में किसान सभा इसके खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।

    किसान सभा ने यह भी आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा सुनियोजित तरीके से बिजली बोर्ड को खत्म करने की कोशिश की जा रही है और इसे निजी हाथों में सौंपने की तैयारी हो रही है उन्होंने कहा कि यदि बिजली बोर्ड को निजी हाथों में सोपा गया तो आने वाले समय में बिजली के दामों में मनमाने तरीके से बढ़ोतरी होगी जिससे आम आदमी को नुकसान उठाना पड़ेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here