नाहन : पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर हिंदू संगठनों में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है आज देर शाम जिला मुख्यालय नाहन में हिंदू संगठनों ने आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आतंकवाद का पुतला फूंका और मामले को लेकर केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस प्रदर्शन के दौरान शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे।
मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि पर्यटकों पर पहलगाम के भीतर आतंकवादी द्वारा हमला किया गया वह बेहद निंदनीय है और उससे भी शर्मसार करने वाली बात यह है कि यहां हिन्दू समाज के लोगों को आतंकवादी द्वारा टारगेट किया गया।
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की पहचान के बाद यह साफ हो गया है कि इनको पाकिस्तान का खुला समर्थन मिला है उन्होंने कहा कि पिछले दिनों आर्मी अफसर के बयान ने उकसाने का काम किया है जिसके बाद यह घटना घटित हुई है
सांसद ने कहा पूरा देश इस घटना के बाद एकजुट है और प्रधानमंत्री की इस मामले को गम्भीरता, इसी बात को लेकर दर्शाती है की वह अपना सऊदी अरब दौरा बीच में छोड़कर भारत वापस लौटे और गृह मंत्री को भी जम्मू कश्मीर भेजा गया।
सर्व हिंदू समाज संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता संदीप शर्मा ने कहा कि धर्म को देखकर हिंदू की आतंकवादियों द्वारा निर्मम हत्या की गई है और कहीं ना कहीं सीधे तौर पर यहां पाकिस्तान आर्मी की भागीदारी भी देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि धर्म को देखकर जो आतंकवाद फैलाया जा रहा है उसको लेकर हिंदू समाज और सभी सनातनी धर्मियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि सभी सनातनियों को एकजुट होने की आवश्यकता है क्योंकि जहां सनातनी एकजुट है वहां दूसरे धर्म भी सुरक्षित है।


