नाहन में खनन रक्षक पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा, जिला में भरे जाने है खनन रक्षकों के 8 पद, 835 उम्मीदवारों ने किया आवेदन

    0
    348

    नाहन : सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज खनन रक्षकों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित हुई। जिला में 8 पदों के लिए विभाग के पास कुल करीब 835 आवेदन आए थे। शारीरिक दक्षता परीक्षा ऐतिहासिक चौहान मैदान और चंबा ग्राउंड नाहन में करवाई गई।  शारीरिक दक्षता परीक्षा जिला अतिरिक्त उपायुक्त एलआर वर्मा की अध्यक्षता में देर शाम सम्पन्न हुई ।

     मीडिया से बात करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त एलआर वर्मा ने कहा कि आवेदनकर्ता कुल अभ्यर्थियों में से 135 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया था जिसमें से 97 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि शारीरिक दक्षता परीक्षा विभिन्न चरणों में आयोजित हुई जिसमें से 78 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा को पास किया है।उन्होंने कहा कि 78 उम्मीदवारों की सूची विभाग को भेजी जा रही है जिस पर विभाग ही अंतिम निर्णय लेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here