मुख्यमंत्री ने जिला सिरमौर के गांव दाड़ो देवरिया में सुनी जनसमस्याएं

    0
    296

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला सिरमौर की उप तहसील नारग के गांव दाड़ो देवरिया में अपने प्रवास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों की जन समस्याएं सुनी। उन्होंने स्थानीय निवासियों को उनकी मांगों पर सहानुभूतीपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

    दाड़ो देवरिया पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधान ग्राम पंचायत दाड़ो देवरिया देवेंद्र ठाकुर सहित ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सम्मानित किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश टी. एस. ठाकुर से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, सिरमौर के उपायुक्त सुमित खिमटा, सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजीव कुमार, पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी, दयाल प्यारी, विश्वजीत सिंह पंवार, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here