1783 में स्थापित सिरमौर के सबसे पुराने स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह, विधायक अजय सोलंकी पहुँचे बतौर मुख्य अतिथि

    0
    370

    नाहन : प्रदेश के सबसे पुराने स्कूलों में शुमार सिरमौर जिला के सबसे पुराने स्कूल राजकीय आदर्श शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन का आज वार्षिक समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में स्थानीय कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी विशेष रूप से मौजूद रहे। ।महाराजा शमशेर प्रकाश द्वारा  साल 1783 में स्थापित इस स्कूल ने प्रदेश को कई नामी हस्तियां दी है।

     वार्षिक समारोह के दौरान यहां मुख्य अतिथि द्वारा शैक्षणिक व खेलकूद गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया । स्कूल के छात्रों द्वारा कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

    मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को बधाइयां दी साथ ही कहा कि  शैक्षणिक समेत विभिन्न गतिविधियों में स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आज पुरस्कार हासिल किए हैं। उन्होंने विद्यालय के कुशल  संचालन के लिए स्कूल प्रबंधन को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से आज उन्होंने स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया है साथ ही बच्चों व उनके अभिभावकों से आवाहन किया कि नशे के खिलाफ एक सामाजिक सामूहिक लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है जिसके लिए समाज के सभी वर्गों को एक साथ आगे आना होगा।

    प्रदेश के सबसे पुराने स्कूलों में शुमार  इस स्कूल ने कई नामी हस्तियां दी है जिसमे हिमाचल निर्माता डॉ वाई एस परमार,पूर्व राज्यपाल अश्वनी कुमार, स्वतंत्रता सेनानी व संसद सदस्य शिवानंद रमौल समेत कई बड़े अधिकारियों के नाम शामिल है। 

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here