लोगों को निराश कर गया मुख्यमंत्री का रेणुका दौरा

    0
    183
    file photo

    नाहन: सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता और जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने संयुक्त बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री और सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में पहुंचकर कोई भी घोषणा न कर लोगों को निराश किया है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक रेनू मंच से हमेशा ही यहां पहुंचने वाले मुख्यमंत्री द्वारा जिला भर के लिए घोषणाएं की जाती है मगर इस बार कोई भी घोषणा न कर मुख्यमंत्री ने जिला की जनता को निराश किया है।

     विनय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली मर्तबा रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे थे और यहां के लोगों को उम्मीदें थी कि कई बड़ी घोषणाएं मुख्यमंत्री करेंगे मगर उनका यह दौरा यहां के लोगों को निराशा दे गया।  उन्होंने कहा कि लोगों को कहीं उम्मीदें थी कि मुख्यमंत्री ऐतिहासिक रेनू मंच से जिला के लिए कोई बड़ी घोषणाए करेंगे मगर मुख्यमंत्री ने एक भी घोषणा करना यहां पर उचित नहीं समझा। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम के दौरान यहां भाजपा नेताओं व कांग्रेस नेताओं ने भी कुछ मांगे मुख्यमंत्री के सामने रखी मगर मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को अनसुना किया और कोई भी घोषणा उन्होंने यहां पर नहीं की।उन्होंने कहा कि लोगों को मुख्यमंत्री से यह उम्मीद थी कि सत्ता में आते ही इस सरकार ने सिरमौर जिला के भीतर बड़ी संख्या में जिन संस्थानों को बंद किया है मुख्यमंत्री उन संस्थाओं को खोलने की घोषणा करेंगे मगर ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला।

    भाजपा नेताओं ने कहा कि  मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों को प्रदेश की जनता की चिंता नहीं है और सिर्फ अपने चहेते लोगों को खुश करने के लिए सरकार फैसला ली रही है और इस कार्यकाल में जनता सरकार से तंग आ चुकी है

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here