प्रदेश व्यापी आह्वान पर सिरमौर जिला के पावटा साहिब में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मचारीयों और पेंशनरों ने सांकेतिक धरना देकर एक बार फिर अपनी मांगो को सरकार के सामने रखा है साथ ही इन्होंने सरकार पर अनदेखी के भी आरोप लगाए है।
मीडिया से बात करते हुए बिजली बोर्ड पाँवटा साहिब डिवीजन के सीनियर एक्सक्यूटिव अंशुल ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की सरकार द्वारा लगातार कर्मचारियों और सेवानिवृत कर्मचारियों के विरोध में फैसले लिए जा रहे है जिससे कर्मचारी परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बोर्ड में इंजीनियर के 65 पदों को खत्म किया गया है जिसमें सिर्फ यह देखा गया की वितीय खर्च कम हो जाएंगे जबकि इस बात को नजर अंदाज किया गया कि उपभोक्ताओं की सेवाएं किस तरीके से प्रभावित होगी।
उन्होंने कहा कि सरकार ने बोर्ड के 81 चालकों को भी बिजली बोर्ड से निकाल दिया है इनके निकाले जाने से बोर्ड की सेवाएं प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सभी विभाग के कर्मचारियों को OPS के दायरे में लाया गया है जबकि बिजलीबोर्ड के कर्मचारियों को अभी तक OPS के दायरे में नहीं लाया गया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।


