राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड़ भलौना में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन

    0
    497

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड़ भलौना में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया।  समारोह की अध्यक्षता इंडियन सोशल रेस्पोंसिबल नेटवर्क के सीईओ संतोष  गुप्ता ने की।  उन्होंने ISRN व केस टुडे फण्ड के सौजन्य से पाठशाला में स्मार्ट स्कूल के तहत पाठशाला में 4 टायलेट, साइंस लैब व् एक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण करवाया। पारितोषिक वितरण समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। 

    प्रधानाचार्य लाल सिंह चौहान ने साल भर की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।  उसके बाद प्रधानाचार्य लाल सिंह चौहान व् मुख्यातिथि द्वारा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।  कार्यक्रम में 203 छात्रों सहित लगभग 300 अभिभावकों ने भाग लिया।  कार्यक्रम का छात्रों व् अभिभावकों द्वारा भरपूर आनंद लिया गया।  कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बंसी राम शर्मा रिटायर्ड पंचायत इंस्पेक्टर व मनसा राम रिटायर्ड लेक्चरर हिंदी मौजूद रहे।  

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here