सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्थित जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में समग्र शिक्षा अभियान के तहत आज जिला स्तरीय रंगोत्सव और कला उत्सव का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिला भर से पहली से जमा दो तक के प्रतिभागी छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ नाहन के कांग्रेस से विधायक अजय सोलंकी द्वारा किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान पहले से आठवीं कक्षा तक के प्रतिभागी छात्रों ने रंगोत्सव उत्सव में जबकि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के छात्रों ने कला उत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाई। चयनित प्रतिभागी छात्र अब राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि कला उत्सव और रंग उत्सव में बच्चों ने अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाया है साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरीके के कार्यक्रम बच्चों के लिए महत्वपूर्ण रहते हैं और पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें अपने सांस्कृतिक और धार्मिक रीति रिवाज के बारे में भी जानकारी मिलती है।उन्होंने यह भी कहा कि रंग उत्सव में नन्हे बच्चों ने पेंटिंग के जरिए कई प्रकार के संदेश देने की कोशिश की है जो बेहद सराहनीय है।


