नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत कालाआम,सैनवाला और सलाणी कटोला में स्वीप कार्यक्रम आयोजित

    0
    283

    नाहन 18 अप्रैल : लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के उददेश्य से स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत आज वीरवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत कालाआम,सैनवाला और सलाणी कटोला  पंचायतों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।    इन कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों को मतदान के लिये प्रेरित किया गया और मतदान करने की शपथ भी दिलवाई गई।  

    कार्यक्रम के अवसर पर मतदातों को गीत और संगीत के माध्यम से जागरूक किया गया। इस अवसर पर “चूल्हा चोका छाड अडि़ए,   चल वोट देणे चलिए,  सुण मेरी गल सुण अडिए    चल वोट देणे चलिए…” गीत की प्रस्तुति भी दी गई।  मतदाताओं के लिए सिग्नेचर अभियान जो कि 27 मार्च से चलाया जा रहा है जिसमें आज रिकॉर्ड तोड़ 214 व्यक्तियों ने सिग्नेचर अभियान का हिस्सा बनकर मतदान करने की अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।  

     हिमालय संस्थान कालाआम में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के 171 प्रबुद्ध मतदाताओं ने मतदान में सहभागिता की शपथ ली और पूरी ऊर्जा जोश एवं विवेक के साथ इस उत्सव में भागीदार बनने का निर्णय किया।  नाहन क्षेत्र में स्वीप के नोडल अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत स्वीप गतिविधियों का लगातार आयोजन किया जा  रहा है उसमें मुख्यत मोगीनंद औगली रामपुर जटान, नागल सकेती ,आमवाला ,सैन वाला ,मोहलिया कटोला और सैलानी के मतदान केंद्रों को  कवर करते हुए तीन पंचायतो में स्वीप गतिविधियों का प्रचार किया गया ।

    उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचने के लिए प्रेरित कर लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाना है।   कार्यक्रम के अवसर हिमालय संस्थान कालाआम के  डायरेक्टर इंजीनियरींग डॉक्टर केदार एन. बैरवा व प्रबंधकों की टीम,पंचायत प्रधान कालाअम्ब रेखा देवी,पंचायत प्रधान सैन वाला संदीपक तोमर ,पंचायत प्रधान सैलानी कटोला अनीता देवी व अन्य प्रमुख जन उपस्थित रहे।   

    *रेणुका जी क्षेत्र में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम*  

    श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के टिकरी ढसाकना और बड़ोल ग्राम पंचायतों में स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया गया।       श्री रेणुका जी क्षेत्र की स्वीप की नोडल ऑफिसर प्रो. पूनम शर्मा ने बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं।   उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मतदाताओं को शपथ भी दिलवाई गई और सभी ने मतदान में भाग लेने का संकल्प लिया।   इसी प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जिला के अन्य पंचायतों में भी आयोजित किये गए जिसमें स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here