Drops of Hope के रणदीप और मोहम्मद इस्लाम ने पांवटा साहिब से नाहन पहुंच  किया रक्तदान

    0
    279

    नाहन : Drops of Hope समूह का सामाजिक सरोकार जारी है।  यह समूह लगातार अपने फर्ज को पूरी शिद्दत से निभा रहा है। एक मकसद जिसके लिए इस समूह को बनाया गया है, इसकी कसौटी पर अब यह समूह खरा उतरता नजर आ रहा है।  कहीं भी किसी को भी रक्त की आवश्यकता हो तो  Drops of Hope समूह के सदस्य हर पल तैयार रहते है।  किसी भी जरूरतमंद को अब रक्त की आवश्यकता के लिए दर दर भटकने की आवश्यकता नही पड़ती।  

    Drops of Hope के अध्यक्ष ईशान राव ने सोशल नेटवर्किंग के जरिए भी सदस्यों को हर पल चौकन्ना रखा है।  जिसमे मकसद सिर्फ एक ही है किसी भी जरूरतमंद की आपातसमय में रक्त की आवश्यकता को पूरा करना। 

    इसी कड़ी में वीरवार को रणदीप व मोहम्मद इस्लाम ने पांवटा साहिब से नाहन आकर रक्तदान किया। पांवटा से पहुंचे रक्तदाता को S.M.O. डॉ संदीप शर्मा द्वारा सम्मानित भी किया गया।  

    Drops of Hope के सदस्य मोहम्मद इस्लाम ने A-, दुर्घटना में घायल साहिल को B- और एक वृद्ध महिला को रितेश के द्वारा A+ रक्तदान किया गया। बता दे कि समूह की सीमा केवल शहर तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि आईजीएमसी (IGMC), पीजीआई चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) व मेडिकल कॉलेज 32 सेक्टर तक भी रक्तदाता एक कॉल पर ब्लड डोनेट करने पहुंच जाते हैं। धीरे-धीरे युवाओं की टोली में रक्त दाताओं का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। समूह में रक्तदान के लिए युवक-युवतियों के साथ अब महिलाएं भी जुड़ गई हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here