नाहन : ड्रॉप्स ऑफ होप समूह लगातार अपने फर्ज को निभा रहा है। एक मकसद के लिए समूह को बनाया गया है, इसकी कसौटी पर उतरने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी कड़ी में बुधवार को ड्रॉप्स ऑफ़ होप सोसाइटी सिरमौर के सदस्य साहिल अंसारी ने अत्यंत आपातकाल की स्थिति में B- रक्तदान किया।
जानकारी के अनुसार ड्रॉप्स ऑफ़ होप को सूचना मिली थी कि बनेठी गांव की एक गर्भवती महिला को B- रक्त की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही कुछ ही समय मे समूह के सदस्यों ने रक्त की आवश्यकता को पूरा किया और जच्चा-बच्चा दोनों को जीवनदान दिया है।
ड्रॉप्स ऑफ़ होप सोसाइटी के अध्यक्ष ईशान राव ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे भी इस मरीज को ब्लड बैंक नाहन से रक्त की जरूरत को पूरा कराया है। उन्होंने बताया कि इस महीने अभी तक 6 नेगेटिव रक्त की जरूरत को पूरा कराया गया है।


