उद्योग मंत्री 4 फरवरी से 6 फरवरी तक सिरमौर प्रवास पर रहेंगे

    0
    243

    नाहन 3 फरवरी : उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान 4 फरवरी से 6 फरवरी 2024 तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है।

    उद्योग मंत्री 4 फरवरी को दोपहर 2 बजे  पांवटा साहिब में गुरूद्वारा साहिब के समीप यमुना रिवर फ्रंट नेचर पार्क का उदघाटन करेंगे।  हर्षवर्धन चौहान 5 फरवरी को प्रातः 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बांदली ढाडस के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

    उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 6 फरवरी को प्रातः 11 बजे पच्छाद क्षेत्र के नारग स्थित सब तहसील परिसर में ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here