राजस्व मंत्री 3 फरवरी को डोबरी सालवाला और 4 फरवरी को जमटा में ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे

    0
    329

    नाहन 31 जनवरी : राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी सिरमौर जिला के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के तहत डोबरी सालवाला तथा नाहन विधानसभा क्षेत्र के जमटा में आयोजित होने वाले ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

    एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है।

    राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी 3 फरवरी 2024 को प्रातः 11 बजे पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के तहत डोबरी सालवाला में ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

     जगत सिंह नेगी 4 फरवरी को प्रातः 11 बजे नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जमटा में ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here