NH-07 पर अम्बवाला के समीप पलटा डीजल से भरा ट्रक, टला बड़ा हादसा

    0
    395

    नाहन : नेशनल हाईवे 07 चंडीगढ़ देहरादून पर आज सुबह अम्बवाला के समीप एक तेल का टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया।  गनीमत रही कि इस दौरान टैंकर की चपेट में अन्य वाहन या राहगीर नहीं आया अन्यथा यहां बड़ा हादसा हो सकता था।  

     जानकारी के अनुसार टैंकर में डीजल भरा था। हादसे के बाद टैंकर लीक हो गया और डीजल हाईवे पर बहने लगा। सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना कालाअंब से टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस हाईवे पर वाहनों की भारी आवाजाही रहती है मगर जिस वक्त यह टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ उस समय आसपास ना तो कोई राहगीर था और ना ही कोई वाहन ऐसे में यहां यह बड़ा हादसा होने से टला है। फिलहाल काला अम्ब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here