नाहन : अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चारों तरफ खुशी का माहौल है। नाहन विधानसभा क्षेत्र के हर मंदिर और धार्मिक स्थल पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। विधायक अजय सोलंकी ने इन कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों को बधाई दी है।
मीडिया से बात करते हुए विधायक सोलंकी ने कहा कि आज अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ है जो की हम सभी के लिए हर्ष का विषय है। इस मौके पर उन्होंने देशवासियों को बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कामना करते हुए कहा कि देश में खुशहाली और भाईचारा बना रहे ताकि हमारा देश पूर्व की भांति बुलंदियों पर पहुंच सके। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से जाने जाते हैं। इसलिए हमें मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए और मर्यादाओं में रहकर भगवान राम के संदेश को विश्व में पहुंचाना है।
सोलंकी ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के हर मंदिर और धार्मिक स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सुबह से ही शहर के सभी धार्मिक स्थलों जिसमें हनुमान मंदिर ,काली स्थान मन्दिर लक्ष्मी नारायण मंदिर और जगन्नाथ मंदिर में पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने का प्रयास किया है।


