नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में होगा खेल खेलो नशा छोड़ो थीम के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    0
    292

    नाहन : खेल खेलो नशा छोड़ो थीम के साथ नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में सिरमौर यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब द्वारा सिरमौर क्रिकेट कप 2024 का आयोजन किया जा रहा है। 24 फरवरी से 29 फरवरी तक आयोजित हो रहे इस आयोजन के मद्देनजर क्लब के पदाधिकारी नाहन में आज पत्रकारों से रूबरू हुए।

     सिरमोर युथ एंड स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष ओपी ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि साल 2019 से लगातार क्लब द्वारा खेल खेलो नशा छोड़ो संदेश के साथ लगातार इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसका मुख्य मकसद युवाओं को खेलों से जोड़ना है उन्होंने कहा कि उनकी थीम से प्रेरित होकर खेल खेलो नशा छोड़ो संदेश के साथ अब कई स्थान पर खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

    ओपी ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता में न केवल जिला सिरमौर बल्कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों के अलावा बाहरी राज्यों की टीम में भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे वहीं उन्होंने यह भी कहा कि जिला के दूरदराज इलाकों व पड़ोसी राज्यों से आने वाली टीमों के लिए यहां क्लब द्वारा रहने की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी ताकि उन्हें किसी भी तरीके की परेशानी का सामना न करना पड़े । प्रतियोगिता की विजेता टीम को ₹2 लाख जबकि रनअप अब टीम को 71 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here