नाहन शहर में गुन्नुघाट से अस्पताल की तरफ जाने वाले वाहन, दो दिनों के लिए वाया राजकीय कन्या स्कूल चलेंगे : सुमित खिमटा

    0
    345

    नाहन 25 अक्तूबर : जिला मुख्यालय नाहन शहर में 28 और 29 अक्तूबर 2023 को दो दिनों के लिए जीएसटी भवन से डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल की ओर चलने वाले सभी वाहन अब गुन्नुघाट (पुलिस पोस्ट) से वाया राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चलेंगे। इसी प्रकार डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज तथा सर्किट हाउस की तरफ से चलने वाले  सभी  वाहन इन दो दिनों में वाया हरिपुर मोहल्ला और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय होकर चलेंगे।

    जिला दंडाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने यह आदेश डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल के टीचिंग ब्लाक के निर्माण के लिए स्थापित ‘‘टावर क्रेन’’ के डिस्मेंटलिंग के मददेनजर जारी किये हैं।  

    जारी आदेशों में कहा गया है कि 28 अक्तूबर और 29 अक्तूबर को सभी प्रकार के वाहन प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक उपरोक्त डाईवर्टिड रूट पर ही चलेंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here