नाहन में 600 खिलाड़ी बॉलीबाल में दिखाएंगे दमखम, अरिहंत स्कूल में होंगा आयोजन

    0
    218

    नाहन : अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में 25 से 28 अक्टूबर तक सीबीएसई क्लस्टर 16 की अंडर -19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । आयोजन को लेकर आज अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल दविंद्र साहनी ने पत्रकारों से बातचीत की।

    स्कूल प्रिंसीपल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में  सीबीएसई क्लस्टर 16 के तहत आने वाले हरियाणा,पंजाब, पंचकूला व हिमाचल के सभी स्कूलों से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि सीबीएसई ने अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल को बड़ी जिम्मेवारी दी है जिससे स्कूल भी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है ।

    उन्होंने कहा कि अभी तक 43 टीमों ने इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण दर्ज करवाया है और इस प्रतियोगितामें करीब 50 टीमों के 600 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।प्रतियोगिता का शुभारंभ SP सिरमौर रमन कुमार मीणा ने किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here