उच्च न्यायालय के फैसले का नाहन बार एसोसिएशन ने किया स्वागत

    0
    339

    नाहन : नाहन बार एसोसिएशन ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा लिए गए उसे फैसले का स्वागत किया है जिसमें माजरा थाना के तहत आने वाले न्यायिक संबंधी मामलों को नाहन कोर्ट में निपटाने का निर्णय लिया गया है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारी नाहन में आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अत्री ने कहा कि हाल में उच्च न्यायालय ने जिला के माजरा थाने के तहत आने वाले न्यायिक मामलों को पाँवटा साहिब की बजाय नाहन न्यायालय में निपटाने की अधिसूचना जारी की है जिसका बार एसोसिएशन नाहन द्वारा स्वागत किया जा रहा है। 

    बार एसोसिएशन का कहना है कि माजरा थाना से जुड़े न्यायिक मामले पांवटा साहिब अदालत में लंबे समय तक लंबित रहते हैं ऐसे में नाहन में इन न्यायिक मामलों का निपटारा भी समय बाद तरीके से हो जाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here