उद्योग मंत्री 13 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे

    0
    306

    नाहन, 12 अक्टूबर : उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान 13 अक्तूबर से 18 अक्तूबर 2023 तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। उद्योग मंत्री 13 अक्तूबर दोपहर 12.30 बजे राजगढ़ में जन समस्याएं सुनेंगे। उद्योग मंत्री 14 अक्तूबर को भी राजगढ़ में जन समस्या सुनेंगे। उद्योग मंत्री 15 अक्तूबर को दोपहर एक बजे पौंटा साहिब और सांय 4 बजे जाखना में जन समस्याएं सुनेंगे।

    हर्ष वर्धन चौहान 16 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टटियाणा, प्रातः 11.30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठोंठा और दोपहर 2 बजे कोटापाब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं का निरीक्षण करेंगे।

    उद्योग मंत्री 17 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे शिलाई में जन समस्याएं सुनेंगे। उद्योग मंत्री 18 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे नाहन से शिमला के लिए रवाना होंगे।
    एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here