2024 तक हिमाचल को टीबी मुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य, पंचायत स्तर पर लोगो को किया जाएगा जागरूक

    0
    233

    नाहन : हिमाचल प्रदेश को साल 2024 तक टीबी मुक्त राज्य घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है जिसके मद्देनजर नजर प्रदेश में टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम शुरू किया गया है ताकि पंचायतों की भी भागीदारी इसमें सुनिश्चित हो।

    जिला मुख्यालय नाहन में आज पंचायती राज विभाग से जुड़े अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों के लिए एक विशेष कार्यशाला का जिला स्तर पर आयोजन किया गया जिसमें टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।

    मीडिया से बात करते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निसार अहमद ने बताया कि प्रदेश को साल 2024 तक टीबी मुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके मद्देनजर कई जागरूकता कार्यक्रम प्रदेश भर में आयोजित हो रहे है।उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम के तहत राज्य को टीबी मुक्त करने में अब पंचायत के प्रतिनिधियों और पंचायत अधिकारियों का सहयोग लिया जा रहा है ताकि छोटी से छोटे स्तर तक टीबी को लेकर लोगों में जागरूकता पहुंचे और राज्य को टीबी मुक्त बनाया जा सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here