प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को और मज़बूत करेगा हिमाचल: जयराम ठाकुर

    0
    252

    मंडी: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे जादुई नेता की ज़रूरत है। जो देश के विकास की गति को और तेज़ी से आगे बढ़ाए। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की तरफ़ उम्मीद से देख रही है। इसका कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वैश्विक नेतृत्व क्षमता है। नेता प्रतिपक्ष आज मंडी के सिराज विधान सभा क्षेत्र में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों से हर बूथ पर पार्टी को सबसे आगे रखने के मिशन में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर बूथ से बीजेपी को सबसे आगे रखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पिछले बार से भी बड़ा बहुमत दिलवाना है। 

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में चहुमुखी विकास हुआ है। आज हर क्षेत्र में देश आगे बढ़ रहा है। रक्षा क्षेत्र में हम आत्मनिर्भर भी हो रहे हैं और देश रक्षा निर्यात के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। भारत में निर्मित तेजस विमान वायुसेना का अंग बन रहे हैं और विदेशों से लोग भी इसे ख़रीदने में अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यही स्थिति चिकित्सा, अंतरिक्ष, आदि क्षेत्रों ने दुनिया को राह दिखा रहा है। इस गति को और तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की आवश्यकता है। इसलिए हर बूथ से बीजेपी को बढ़त दिलाने का काम पार्टी पदाधिकारियों ज़िम्मे हैं। 

    जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों का सब्र जवाब रहा है। लोगों के पास न ख़ुद रहने और सिर छुपाने के लिए छत है और न ही उनके पशुओं के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना। ऐसे में किसी भी प्रकार की देरी लोगों के लिए कष्टकारी हो रही है। इसलिए मैं सरकार से निवेदन करना चाहता हूँ कि अब वक़्त नहीं हैं, इसलिए जल्दी से जल्दी काम शुरू करे। 

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बहुत से आपदा प्रभावित इलाक़े ज़्यादा ऊँचाई वाले क्षेत्रों में आते हैं। जहां अगले महीनें से बर्फ़बारी शुरू हो जाती है। ऐसे में जिनके घर पूरी तरह नष्ट हो गये हैं या रहने लायक़ नहीं हैं। वह लोग क्या करेंगे, कहां रहेंगे। बर्फ़बारी की वजह से उन इलाक़ों की सड़कें बंद हो जाती हैं। इसलिए न कोई निर्माण सामग्री वहां तक पहुंचेगी और न ही निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा। सारा काम बर्फ़बारी के बाद से ही शुरू हो पाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here