नाहन में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR, पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी के आरोप

    0
    287

    नाहन : कांग्रेस नेताओं पर नाहन में एक पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी के बाद मारपीट करने के आरोप लगे है जिसके बाद पुलिसकर्मी की शिकायत पर नाहन पुलिस थाना में विभिन्न धाराओं के तहत 2 कांग्रेस नेताओं सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कांग्रेस नेता स्थानीय विधायक अजय सोलंकी के करीबी बताए जा रहे है।

    जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात गुन्नू घाट पुलिस चौकी के समीप कांग्रेस नेता ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी की। इसके बाद सोमवार देर रात ही पुलिसकर्मी की शिकायत पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ  मामला दर्ज किया गया है।

    डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। साथ ही कहा है कि कांग्रेस नेताओं से इस मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। विभिन्न धाराओं के तहत पुलिसकर्मी की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here