नाहन : 36 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    0
    264

    नाहन : शहर के हरिपुर मोहल्ला में एक 36 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक युवक राजगढ़ क्षेत्र के कोटला मांगन का रहने वाला है जो एक निजी कंपनी में काम करता था । किरायेदारों ने युवक को पंखे से लटके देखा जिसके बाद मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 

    डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर भी खुद मौके पर पहुंचे। युवक के शव का डॉ वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है । सूचना मिलने के बाद युवक के परिजन भी नाहन मौके पर पहुंच गए थे और उसके बाद ही पुलिस ने युवक के शव को पंखे से उतारा। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि  पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here