राजगढ़-सोलन हाईवे पर सनोरा में भारी भूस्खलन, भूस्खलन की चपेट में आया ट्रक

    0
    309

     नाहन : बारिश थमने के बावजूद हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन का दौर लगातार जारी है देर रात राजगढ़ सोलन हाईवे पर सनौरा में भारी भूस्खलन से स्टेट हाईवे  यातायात के लिए अवरुद्ध हुआ । भूस्खलन के कारण एक ट्रक भी चपेट में आया है  हालांकि इसमें कोई जाने नुकसान नहीं हुआ।

    भूस्खलन से सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया है और दर्जनों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन फंसे हुए है। रात करीब 1 बजे बन्द हुई सड़क की बहाली का कार्य सुबह 9:00 तक शुरू नहीं हो नहीं हो पाया   था जिसे लेकर जाम में फंसे लोगों में प्रशासन की प्रति रोष देखने को मिला।

    जाम में फंसे लोगों ने बताया की समस्या को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है कई अधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया गया मगर समय पर सड़क बहाली के प्रयास शुरू नहीं किए गए।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here