प्रदेश भर में मनाया जा रहा जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा, संस्कृत महाविद्यालय नाहन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    0
    309

    नाहन : प्रदेश में इन दिनों जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जा रहा है इसी कड़ी में आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में संस्कृत महाविद्यालय नाहन में हिमालयन जनकल्याण एवं संस्कृति मंच व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    हिमालयन कल्याण एवं संस्कृति मंच के अध्यक्ष कंवर सिंह नेगी ने बताया कि जनसंख्या पखवाड़ा के तहत महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसका मुख्य मकसद जनसंख्या नियंत्रण पर संदेश देना है उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग व संस्था द्वारा संयुक्त रुप से आने वाले समय में ग्रामीण स्तर पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि युवा वर्ग जनसंख्या नियंत्रण में अहम भूमिका निभा सकता है ऐसे में मुख्य रूप से युवाओं को इस विशेष अभियान के तहत टारगेट किया जा रहा है ताकि जनसंख्या नियंत्रण का संदेश आम आदमी तक पहुंच सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here