कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उद्योग मंत्री से उठाई सिविल हॉस्पिटल हरिपुरधार को नोटिफाई करने की मांग

    0
    635

    हरिपुरधार : सिरमौर जिला के दौरे पर पहुंचे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान वीरवार देर शाम हरिपुरधार पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री हर्षवर्धन चौहान का स्वागत किया साथ ही उन्हें क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य रूप से डिनटिफाई किए गए सिविल हॉस्पिटल हरिपुरधार को दोबारा नोटिफाई करने की मांग की ।

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की प्रमुख मांग है और यहां सिविल हॉस्पिटल बनने से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा । वही मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया है कि उनकी मांग पर जल्द विचार किया जाएगा और इस विषय को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सामने उठाया जाएगा।

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री हर्षवर्धन चौहान को हरिपुरधार क्षेत्र में हुई भारी बारिश से नुकसान के बारे में भी अवगत करवाया। इस दौरान मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भारी बारिश से हुए नुकसान को लेकर सरकार गंभीर है और जल्द प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाई जाएगी। इस दौरान कांग्रेस जिला सचिव दलीप चौहान, कांग्रेस महल जोन अध्यक्ष अनिल शर्मा,जोन महासचिव अनिल ठाकुर, दिनेश ठाकुर,दलीप,बलबीर,बहादुर सिंह,भागा राम समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here