नाहन में जिला स्तरीय राइफल- पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप, 100 प्रतिभागी ले रहे है हिस्सा

    0
    515

    नाहन : सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में जिला स्तरीय राइफल, पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित हो रही है। दो दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन जिला राइफल एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है।

    मीडिया से बात करते हुए जिला राइफल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश परमार ने बताया कि इस चैंपियनशिप में करीब 100 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं ।उन्होंने बताया कि 2 वर्गों में खेली जा रही है। यह चैंपियनशिप इनडोर के साथ साथ आउटडोर भी रहेगी । इंडोर शूटिंग खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम में जबकि आउट शूटिंग पुलिस महकमे के जुड़ा जोहड़ स्तिथ शूटिंग रेंज में करवाई जा रही है। इस चैंपियनशिप में जिला के कुछ ऐसे प्रतिभागी भी हिस्सा ले रहे जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है

    इस चैंपियनशिप के उत्कृष्ट प्रतिभागी 25 जून से नाहन में ही आयोजित होने जा रही राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here