पांवटा साहिब : जिला सिरमौर की दूर दराज की विधानसभा शिलाई से संबंध रखने वाले युवा कांग्रेस नेता व अधिवक्ता राहुल चौहान को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस में उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रभारी अमरप्रीत लाली, विनीत कंबोज सह प्रभारी योगेश हांडा ने की है।
गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए शिमला नगर निगम चुनावों में राहुल चौहान प्रदेश युवा कांग्रेस के वॉर रूम इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे थे। इन चुनावों में उनके और उनकी टीम के कार्य की सराहना अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने भी समीक्षा बैठक में की।जिसके फलस्वरूप राहुल चौहान को यह पदोन्नति मिली है।राहुल चौहान ने बताया कि संगठन द्वारा मिली इस जिम्मेवारी को वे पूरी निष्ठा से निभायेंगे।
उन्होंने अपनी इस नियुक्ति के लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारु, हिमाचल सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, लोनिवि व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह,हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रभारी अमरप्रीत लाली, विनीत कंबोज सह प्रभारी योगेश हांडा तथा सभी कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त किया है।


