हरिपुरधार : राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरिपुरधार में इस अभियान के तहत एसएमसी सदस्य व स्कूल स्टाफ को जल संरक्षण बारे जागरूक किया गया और टेस्ट किट के माध्यम से जल की गुणवत्ता पर भी जानकारी दी गई। सब डिवीजन हरिपुरधार में भी कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता मनीष शर्मा, सहायक अभियंता ऐन सिंह, कनिष्ठ अभियंता राजेन्द्र चौहान, कनिष्ठ अभियंता इंद्र देव कनिष्ठ ने बताया कि इस अभियान के मद्देनजर लोगों को जल संरक्षण बारे जानकारी दी जा रही है। साथ ही जल भंडारण टैंकों की सफाई विभागीय कर्मचारियों द्वारा की जा रही। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत पंचायत, स्वयं सहायता समूहों, महिला मण्डलों के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जनमानस को जागरूक किया जा रहा है।
इसी कड़ी में जल शक्ति विभाग अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमों के अलावा टेस्ट किट के माध्यम से जल की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। विभिन्न स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्र में फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से पानी की जांच करवाई जा रही है।


