माँ भंगायणी मेला में CM दौरे के स्थगित होने के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया, गलत बयानबाजी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

    0
    643

    हरिपुरधार :  माँ भंगायणी मेला समिति हरिपुरधार के वरिष्ट उपाध्यक्ष दलीप चौहान, उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर, मेला समिति के सदस्य अनिल शर्मा, सदस्य ओपी ठाकुर ने प्रेस को जारी एक साझे बयान में माँ भंगायणी मेले को लेकर विधायक एवं कांग्रेस मंडल रेणुका जी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु के मेले में कार्यक्रम के स्थगित होने को लेकर अखबारों में प्रकाशित खबरों का खंडन किया।

    माँ भंगायणी मेला समिति हरिपुरधार के वरिष्ट उपाध्यक्ष दलीप चौहान ने कहा कि माँ भंगायणी मेले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के स्थगित होने को लेकर जिस प्रकार से बयानबाजी  की जा रही है। वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है तथा विधायक विनय कुमार जी ने मेले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर 4 बार मुख्यमंत्री से मुलाक़ात करवाई तथा मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए मेले में शिरकत करने के लिए हामी भी भरी थी तथा स्वयं जिला प्रशासन को अवगत करवाया था। लेकिन निजी कारणों के चलते 4 मई को नगर निगम चुनाव के परिणाम व 5 मई को कर्नाटक चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर दौरे के कारणवश उनका दौरा स्थगित हुआ। लेकिन मेला समिति के कुछ पदाधिकारियों द्वारा इस मामले को लेकर विधायक विनय कुमार व कांग्रेस मंडल रेणुका जी को जिम्मेदार ठहराना दुर्भाग्यपूर्ण है। मेला समिति के इस बयान  का हम खंडन करते है तथा सम्पूर्ण मेला समिति के उनके बयानो में सहमति नहीं है। मेला समिति हरिपुरधार के जिन पदाधिकारियों ने बयान जारी किये है उनमे भाजपा के पूर्व बीडीसी चेयरमैन मेला राम शर्मा भी सम्मिलित है जिन्हें अभी पिछले महीने ही संगड़ाह ब्लॉक से कांग्रेस ने हटाया है और वह इस मामले को लेकर अपनी भड़ास निकाल रहे है क्यूंकि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित होने से भाजपा रेणुका खुश है और बिना बेवजह विधायक को इसमें घसीटना गलत है और हम ऐसी खबरों खंडन करते है। 

    मेला समिति के उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर ने मेला समिति के बयान का खंडन किया तथा कहा कि विधायक विनय कुमार ने माँ भंगायणी मेले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए जितने प्रयास किये उसके लिए मेला कमेटी विधायक का धन्यवाद करते है तथा खबरों के माध्यम से जो भ्रम विधायक व मंडल कांग्रेस के बारे में फैलाया जा रहा है वह सरासर गलत है।

    मेला समिति सदस्त अनिल शर्मा व ओपी ठाकुर ने भी कहा कि विधायक विनय कुमार के खिलाफ बयानबाजी  दुर्भाग्यपूर्ण है तथा हम इसकी कड़ी निंदा करते है। उन्होंने कहा कि मेला समिति गैर राजनीतिक  संस्था है और ऐसे बयान जारी करना सरासर गलत है। इस मौक़े पर मेला समिति सदस्य रामलाल ठाकुर, कपिल छिंटा, जगत राणा, सनी राणा इत्यादि भी मौजूद रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here