नाहन: भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ राजीव बिंदल को एक बार फिर हिमाचल भाजपा की कमान सौंपी गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डॉ राजीव बिंदल की नियुक्ति की है जो तुरंत प्रभाव से लागू होगी। गौर हो कि इससे पहले भी डॉ राजीव बिंदल हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष रह चुके है।
आपको यह भी बता दे कि कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले में डॉ राजीव बिंदल का नाम सामने आया था जिसके बाद उन्होंने खुद इस पद से इस्तीफा दिया था हालांकि बाद में जांच रिपोर्ट सामने आए तो जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद डॉ बिन्दल को क्लीन चिट मिल गई थी।कोरोना काल में राजीव बिंदल को जब हिमाचल बीजेपी के अध्यक्ष की कमान मिली तो उस समय भी उन्होंने संगठन को बखूबी चलाया था और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद संगठन को विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अच्छी मजबूती दी थी।
चुनाव रणनीतियां तैयार करने में भी विधायक डॉ राजीव बिंदल माहिर माने जाते हैं। ऐसे में राजीव बिंदल को हिमाचल प्रदेश में पार्टी की कमान मिलने से लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को लाभ मिलना तय है।


