नाहन : छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सरकार से हिमाचल में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सोलन विभाग संयोजक मनीष बिरसांटा आज नाहन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
मनीष बिरसांटा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा ही छात्र हितों की मांग उठाता रहा है और इसी कड़ी में सरकार से छात्र संघ चुनाव को बहाल करने की मांग उठाई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार ने साल 2014 में छात्र संघ चुनाव को बंद करवाया था जिसकी जिसको बहाल करने की मांग पूर्व की। भाजपा सरकार के समय में भी छात्र संगठन एबीवीपी द्वारा उठाई गई थी ।
उन्होंने कहा कि ABVP द्वारा विश्वविद्यालय में कुलपति को स्थाई तौर पर नियुक्त करने और सभी कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों के लिए हॉस्टल सुविधा देने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कॉलेजों में खेल मैदानों का भी अभाव है ऐसे में प्रदेश की सभी कॉलेजों के लिए खेल मैदान उपलब्ध करवाने के बाद ही सरकार के सामने रखी जाएगी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हितों से जुड़ी कई मांगों को लेकर जल्द प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों के जरिए मांग पत्र भी भेजेंगी।


