संगड़ाह : विकास खंड संगड़ाह में शनिवार को हुए पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी तेजेंद्र कमल को 9 तथा भाजपा के निवर्तमान खंड समिति अध्यक्ष मेला राम शर्मा को 8 मत प्राप्त हुए। दूसरी और उपाध्यक्ष पद में कांग्रेस के चतर सिंह को 10 मत तथा पूर्व उपाध्यक्ष मदन सिंह को 7 मत ही प्राप्त हुए। यह चुनाव पीठासीन अधिकारी एवं उप मंडल अधिकारी संगड़ाह डॉक्टर संजीव विमान की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ-साथ रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड संगड़ाह में भी समिति अध्यक्ष पद को लेकर राजनीति शुरू हो जाती है जिसके उपरांत अध्यक्ष उपाध्यक्ष का बदला जाना तय माना जाता है।आज संपन्न हुए इस चुनाव में जीत हासिल करना रेणुका के विधायक विनय कुमार के लिए प्रतिष्ठा का सवाल था जिसमें आखिरी समय तक असमंजस की स्थिति बरकरार रही। जहां पर कांग्रेस पार्टी द्वारा 11 सदस्य होने का दावा किया जा रहा था। वही आज मात्र एक मत के मार्जन से कांग्रेस प्रत्याशी को जीत हासिल हुई जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए क्रॉस वोटिंग में 2 मतों का मार्जन बढ़ गया।
शनिवार को हुए इस चुनाव में पूर्व अध्यक्ष मेला राम शर्मा अपने साथियों को लेकर नियत समय 11 बजे खंड समिति सभागार में प्रवेश कर गए थे जबकि कांग्रेस समर्थित सदस्य 12:30 प्रश्र सभागार में प्रवेश हुए। लेकिन भाजपा की एक सदस्य करीब 1 बजे चुनाव में शामिल हुई। बताते चलें कि इस महिला सदस्य को उपाध्यक्ष बनाने का प्रलोभन देकर कांग्रेस कार्यकर्ता अपने साथ ले गए थे लेकिन उपाध्यक्ष पद पर सहमति ना बनने पर उक्त महिला ने वापस भाजपा खेमे में जाना उचित समझा।
पंचायत समिति संगड़ाह में कुल 17 सदस्य हैं जिसमें से नो महिलाएं है लेकिन हैरानी की बात है कि 9 महिलाएं होने के बावजूद महिलाओं को अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद से महरूम रहना पड़ा । इस चुनाव में महिलाओं को बढ़ावा देने के सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। आयोजित चुनावों में जहां पर कांग्रेस के पक्ष में साथ महिलाएं थी वहीं पर भाजपा के पाले में दो ही महिलाएं काबिज रही। लेकिन मजे की बात है के साथ महिलाओं पर दो पुरुष हावी रहे महिलाओं का भारी बहुमत होने के बावजूद उन्हें उपाध्यक्ष पद भी नसीब नहीं हुआ जबकि दो पुरुष सदस्यों में एक को अध्यक्ष तथा दूसरे को उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव नतीजे निकलने के उपरांत कांग्रेस समर्थित सभी 9 सदस्य लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह संगड़ाह में विधायक विनय कुमार के समक्ष हाजिर हुए तथा उसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने विश्रामगृह से बस अड्डा बाजार संगड़ाह तक रैली निकालकर जीत का जश्न मनाया तथा पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया।


