प्रतिभा सिंह ने दी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को पद की बधाई एवं शुभकामनाएं

    0
    190

    शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को उनके कार्यालय सचिवालय में जाकर उन्हें फूलों का गुच्छा दिया साथ ही उन्हें इस पद की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश की कांग्रेस सरकार जन आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी।

    प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने पूरी एकजुटता के साथ कार्य करते हुए इन चुनावों में शानदार जीत हासिल की हैं। उन्होंने इस जीत के लिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और लोगों के विश्वास से कांग्रेस को यह जीत हासिल हुई है।

    प्रतिभा सिंह ने कहा कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर और मजबूत तालमेल बना रहेगा,जिससे प्रदेश के लोगों की जन आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा है कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है इसलिए उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाना चाहिए।

    प्रतिभा सिंह ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को भी उनके नए पदभार संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

    बाद में प्रतिभा सिंह ने ओक ओवर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी शिष्टाचार भेंट की।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here