Wednesday, March 19, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

नाहन विधानसभा की विकास गाथा की गूंज प्रदेश स्तर पर-इंदू गोस्वामी

नाहन : आज रविवार को नाहन में भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में नाहन विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में महिला सदस्यों ने भाग लिया। सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री इंदू गोस्वामी तथा भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने विशेष तौर पर इस कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में सांसद इंदू गोस्वामी ने कहा कि आज देश की महिलाओं का भरोसा नरेन्द्र भाई मोदी पर है। नरेन्द्र मोदी की सरकार ने महिलाओं के संपूर्ण विकास के लिए ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने कोरोना काल में जिस प्रकार कोरोना की वैक्सीन के लिए अपने देश के वैज्ञानिकों तथा हैल्थ एकसर्पट पर भरोसा जताया वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वैक्सीन की बदौलत आज हम सब देशवासी, सभी बहने खुली हवा में आजादी से सांसे ले रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यदि 60 सालों में देश और देशवासियों का विकास किया होता तो आज न तो गरीबी होती, न बेरोजगारी होती और न मंहगाई होती। उन्होंने कहा कि देश नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में शानदार तरीके से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि एक पुरानी कहावत है कि जिस और जवानी (युवा) चलती है उस ओर सरकार चलती है किन्तु वर्तमान समय में, नरेन्द्र मोदी सरकार की बदौलत हमारी मातृ शक्ति इतनी सक्षम और सशक्त हो गई है कि यह कहावत बदल गई है। अब यह कहा जाता है कि जिस ओर जनानी (महिला) चलती है उस ओर सरकार चलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं ने एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा सरकार का गठन करने का जो संकल्प लिया है वह अवश्यक पूरा होगा। उन्होंने कहा कि आज नाहन में लिखी जा रही विकास की गाथा की गूंज प्रदेश स्तर पर सुनाई पड़ती है जिसके लिए डा. राजीव बिन्दल और क्षेत्र की जनता बधाई की पात्र है।

भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने कहा कि आज देश की माताएं और बहनें नरेन्द्र मोदी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014, वर्ष 2019 के लोक सभा के चुनाव तथा विभिन्न विधानसभा चुनाव में मातृ शक्ति ने नरेन्द्र मोदी का साथ दिया, भाजपा का साथ दिया और आने वाले हिमाचल के चुनाव में भी नरेन्द्र मोदी और भाजपा का साथ हमारी बहने देंगी। उन्होंने कहा कि हमारी बहनों का भरोसा नरेन्द्र मोदी पर है और यह भरोसा कभी नहीं टूटेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने रिवाज बदल दिया, यहां दोबारा से भाजपा सरकार का गठन हुआ और अब हिमाचल की बारी है, यहां भी दोबारा से भाजपा सरकार का गठन होगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी नरेन्द्र मोदी की सरकार बनेगी।

इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि हमारी मातृ शक्ति हमारी ताकत है हमारी शान है। उन्होंने कहा कि हमने माताओं और बहनों की विभिन्न का निपटाने का प्रयास किया है। पानी की समस्या, पुल की समस्या, शिक्षा की समस्या, स्वास्थ्य की समस्या, ये ऐसी समस्याएं हैं जो हमारी माताओं और बहनों को सीधे और ज्यादा प्रभावित करती हैं। उन्होंने कहा कि आज नाहन शहर को पेयजल संकट से मुक्त करके शहर को जल की प्रतिदिन आपूर्ति की जा रही है। आज बहनों को सुबह उठकर नल के आगे घंटों नहीं खड़ा होना पड़ता है। नाहन क्षेत्र में इतने इतनी सड़कें और पुल बन गए हैं कि अब बेरोकटोक काम के लिए जा सकती हैं।

डा. बिन्दल ने कहा कि प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में नाहन में विकास के अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की हमारी माताओं और बहनों को अगले कुछ दिनों तक भाजपा सरकार द्वारा नाहन निर्वाचन क्षेत्र तथा हिमाचल में किए गए अभूतपूर्व विकास कार्यो के बारे में अपने परिवार, अपने समाज और अपने पास पड़ोस तक जाकर जरूर बताना है।

डा. बिन्दल ने कहा कि आज के सम्मेलन में जो संकल्प हमारी माताओं और बहनों ने भाजपा सरकार बनाने का लिया है उसके लिए अगले चंद दिनों तक भाजपा सरकार के कार्यों के बारे में जन सम्पर्क अभियान चलाएंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में एक बार पुनः भाजपा की सरकार का गठन होगा, यह भरोसा आज सम्मेलन मंे पधारी हमारी मातृ शक्ति की भागीदारी से और मजबूत हुआ है।

इससे पूर्व महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने मेहमानों को शॉल और टोपी देकर सम्मनित किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में दीप प्रज्वलन भी किया गया।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री मनीष चौहान, तपेन्द्र शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रोमिला शर्मा, उपाध्यक्ष मंजीत कौर, उपाध्यक्ष लक्ष्मी, महामंत्री अलका गर्ग, मंडल सचिव ममता भारद्वाज, अल्प संख्यक मोर्चा जीनत खान, महिला मोर्चा पदाधिकारी नीना ठाकुर, माया, रक्षा देवी, मधु अग्रवाल, कविता चौहान, पूजा तोमर, चंचल शर्मा, कमलेश देवी, उर्मिला देवी, सचिव हेमलता, जिला परिषद मेम्बर पुष्पा, जिला परिषद मेम्बर निर्मला देवी, नगर परिषद सदस्यगण, प्रधान रीता, मीडिया संयोजक रूपा जी, आई टी संयोजक राखी अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला सचिव नीति अग्रवाल, महिला मोर्चा, सचिव हेमा देवी, जिला अध्यक्ष शिवानी वर्मा, भाजप पदाधिकारी व अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/speakhim/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464