सराहां में आयोजित होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह : उपायुक्त

    0
    222

    नाहन : उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि जिला सिरमौर के पच्छाद स्थित सराहंा में 15 अगस्त 2022 को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेगें। उपायुक्त आज यहां उपायुक्त कार्यालय के सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

    उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को प्रातः 11 बजे मुख्यमंत्री द्वारा ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण करने के उपरांत आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि समारोह में पुलिस, गृह रक्षा की टुकड़ियों के अतिरिक्त एनसीसी व एनएसएस, स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्राएं भी भाग लेंगे। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल, अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव, सहायक आयुक्त घनश्याम दास शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here