Monday, May 19, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

विक्रमादित्य बोले मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं मुख्यमंत्री

नाहन : विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने रोजगार संघर्ष यात्रा निकाल रही है जिसकी शुरुआत सिरमौर जिला से की गई है रोजगार संघर्ष यात्रा के दूसरे दिन आज कांग्रेस ने नाहन रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में रोजगार संघर्ष यात्रा निकाली।

कांग्रेस पार्टी हाईकमान द्वारा MLA विक्रमादित्य सिंह को शिमला व मंडी संसदीय क्षेत्र का संयोजक बनाया गया है  जिनकी  अगुवाई में यहां पर यह यात्रा निकाली जा रही है। नाहन में आज रोजगार संघर्ष यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे।

मीडिया से बात करते हुए यात्रा के संयोजक व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देशों पर हिमाचल प्रदेश में यह यात्रा निकाली जा रही है उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार से आज हर वर्ग नाराज है कर्मचारी ,किसान, बागवान सब अपनी मांगे मनवाने के लिए सड़कों पर उतरे हुए है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी की दर लगातार बढ़ रही है और यह आंकड़ा 14 लाख तक पहुंच चुका है उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा सत्ता में आने के बाद 680 करोड का स्टार्ट अप पैकेज युवाओं के लिए लाया जाएगा साथ ही निजी व सरकारी क्षेत्र में करीब सवा लाख नौकरियां देने का प्रावधान रखा जाएगा।

 विक्रमादित्य सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का भी दावा किया उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चुनावी माहौल कांग्रेस के पक्ष में है और लोग हिमाचल के भीतर सत्ता परिवर्तन चाहते है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं मगर हकीकत यह है कि अब उनकी विदाई का वक्त आ गया है और उनकी जनसभाओं में जहां विदाई के गाने बज रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनके विधायक ही उनकी बात तक सुनने को तैयार नहीं है उन्होंने कहा कि उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने मंडी में जीत का दावा किया था मगर परिणाम क्या निकले यह प्रदेश की जनता के सामने है।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी रोजगार संघर्ष यात्रा के जरिए और युवाओं को अपने साथ जोड़ना चाहती है कांग्रेस इस मिशन में कितनी सफल साबित हो पाती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/speakhim/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464