पाँवटा साहिब आएंगी कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह

    0
    250

    पाँवटा साहिब : कांग्रेस मंडल बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। यह सम्मेलन 29 जुलाई को आयोजित होगा जिसमे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसी नेता मौजूद रहेंगे।

    माना जा रहा है कि इस सम्मेलन के जरिए पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे। मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 जुलाई 2022 को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह एवं कांग्रेस सीएलपी के नेता मुकेश अग्निहोत्री एवं कांग्रेस के सिरमौर जिला के नेता समय करीब  10:30 बजे गोयल धर्मशाला एसबीआई तारूवाला के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एवं पांवटा साहिब की जनता को संबोधित करेंगे तथा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करेंगे।

    उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को इस सम्मेलन में पहुँचने के आह्वान किया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here