मुख्यमंत्री ने प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति चुनने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी

    0
    220
    FILE PHOTO

    शिमला  : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी है। 

    मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से राष्ट्रपति चुने जाने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासी पृष्ठभूमि से सम्बन्धित तथा भारत की सबसे कम उम्र की महिला राष्ट्रपति बन कर इतिहास रच दिया है। 

    जय राम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि द्रौपदी मुर्मू अपनी दूरदर्शी सोच और अनुभव से भारतीय संविधान के संरक्षक के रूप में उत्कृष्ट कार्य करेंगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here