पांवटा साहिब : भाजपा ने की नई नियुक्तियां, एक को मंडल महामंत्री तो दो को उपाध्यक्ष का कार्यभार

    0
    182

    पांवटा साहिब  : भारतीय जनता पार्टी पाँवटा साहिब मंडल ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी की मजबूती के लिए तीन नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होगी। इनमे अमरकोट पंचायत के पूर्व प्रधान राकेश मेहरालू को मंडल महामंत्री का कार्यभार दिया गया है। अब मंडल में तीन महामंत्री हो गये हि। साथ ही अजौली पंचायत से सोमनाथ और बद्रीपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर एक से सरदार अजीत पाल सिंह चौधरी को मंडल में उपाध्यक्ष की कमान दी गई है।

    माना जा रहा है कि अजीत पाल सिंह को पूर्व उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता और सोमनाथ को अशोक चौधरी के विकल्प के तौर पर पार्टी में पद देकर डैमेज कंट्रोल की कौशिश की जा रही है। उधर, मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग मिलकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें।

    मंडल को सूचित किए बिना किसी भी प्रकार की जनसभा व प्रेस कॉन्फ्रेंस ना करें। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here