प्रदेश में कांग्रेस को मज़बूत करने में युवा कांग्रेस का अहम योगदान – संजय दत्त

    0
    184

    शिमला : हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस  कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी और समीक्षा के लिए  चर्चा की गई। इस बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मीडिया एवं सोशल मीडिया विभाग और लीगल टीम  के सदस्यों ने हिस्सा लिया । इस बैठक में विशेष तौर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सह-प्रभारी  हिमाचल प्रदेश संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू विशेष तौर पर मौजूद रहे ।

    भारतीय युवा कांग्रेस महासचिव एवं सहप्रभारी हिमाचल प्रदेश विनीत कम्बोज, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी  अध्यक्ष यदुपति  ठाकूर बैठक में मौजूद रहे। आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए युवा कांग्रेस की विभिन्न  टीमें जो प्रदेश में कार्य कर रही हैं, उनकी समीक्षा और आगामी रणनीति तय की गई।

    संजय दत्त ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार की नीति और नीतियों से प्रदेश का हर वर्ग परेशान है । युवा बेरोज़गारी पेपर लिक मामलों और अग्निपथ के खिलाफ, कर्मचारी वर्ग ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग, किसान बागवान बढ़ते जी.एस.टी के खिलाफ, और गृहणियां रसोई गैस और सिलेंडर के बढ़ते दामों के खिलाफ आज सड़कों पर विरोध कर रहे हैं । ज़मीनी हक़ीक़त समझने और सुलझाने के वजाय मुख्यमंत्री सरकारी खर्चे पर हेलीकॉप्टर की सैर करने में व्यस्त हैं ।  

    बैठक को सम्बोधित करते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को अभी से  अपने अपने  क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी की मज़बूती के लिए कार्य करने के लिए कहा । उन्होंने यवाओं से कहा कि भाजपा सरकार के दौरान पुलिस पेपरलीक मामला, बढ़ती बेरोजगारी, मंहगाई और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आम जनता के साथ मिलकर उजागर करें ।

    प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने बताया कि युवा कांग्रेस की ‘यूथ जोड़ो, बूथ जोड़ो’ मुहीम सभी विधानसभाओं में गति पकड़ चुकी  है, और आने वाले चुनाव में युवा कांग्रेस हर बूथ पर अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज करवाएगी ।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here