सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगा महिला मोर्चा : श्रीनिवासन

    0
    235

     शिमला : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा वानथी श्रीनिवासन ने भाजपा मुख्यालय चक्कर में हिमाचल महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रशीमधर सूद ने की और राज्यसभा सदस्य एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव इंदु गोस्वामी विशेष रूप में उपस्थित रही। वानथी श्रीनिवासन ने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। 

    उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा यह सुनिश्चित करने के लिए समाज के सभी वर्गों की युवतियों और महिलाओं तक पहुंचेगा कि प्रत्येक महिला को राज्य और केंद्र सरकार द्वारा दी गई योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ की हड्डी हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना जैसी बड़ी योजनाएं दी हैं। विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ये योजनाएं हमारे लिए हथियार हैं। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा में काम करने वाली महिलाएं पूरे देश में सेवा कार्य कर रही हैं, जिसकी राष्ट्रीय नेतृत्व सराहना करता है। जल्द ही हम हिमाचल में जिला स्तरीय सोशल मीडिया मीटिंग आयोजित करेंगे। 

    उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण में विश्वास करती है और आज भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में 5 राज्यसभा सदस्य हैं, यह महिला सशक्तिकरण का आदर्श उदाहरण है। नागालैंड में महिला आरक्षण नहीं था लेकिन भाजपा ने वहां से राज्यसभा में एक महिला सांसद को भेजा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने में महिलाएं अहम भूमिका निभाएंगी और हम यहां अपनी सरकार जरूर दोहराएंगे। भाजपा अवसरों की पार्टी है, महिलाओं को पार्टी और सरकार में काम करने के भरपूर अवसर मिले है और मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मैं आने वाले महीनों में हिमाचल के सभी जिलों का दौरा करूंगी और इस प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए हर महीने हिमाचल आऊंगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here