ग्राम पंचायत रेडली में आयोजित किया जाएगा विधिक साक्षरता शिविर

    0
    201

    नाहन : विकासखंड संगडाह के अंतर्गत ग्राम पंचायत रेडली में 14 जुलाई सुबह 11 बजे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  माधवी सिंह ने दी।

        उन्होंने ग्राम पंचायत रेडली सहित आसपास के पंचायतों के निवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वह इस शिविर में जरूर आएं और सभी निःशुल्क कानूनी सलाह व सहायता के बारे में जानकारी प्राप्त करें।उन्होंने बताया कि इस शिविर में समाज के कमजोर वर्गों एवं पात्र व्यक्तियों को मुफ्त कानूनी सहायता लेने के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया जाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here