अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का समापन करेंगे राज्यपाल

    0
    414

    19 नवंबर को सिरमौर आएगें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर

    नाहन – अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला 2021 के समापन समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर 19 नवंबर 2021 को एक दिवसीय दौरे पर सिरमौर आएंगे। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी।
        उन्होंने बताया की राज्यपाल दोपहर 1.30 बजे ददाहु पहुचेगें और मुख्य मंदिर परिसर में शीश नवाने के बाद देवपालकियो को कंधा देकर विदाई देगे। राज्यपाल रेणू मंच से समापन समारोह की अध्यक्षता करेगें और विभिन्न विकासात्मक प्रदर्शनियों का अवलोकन भी करेंगे । एसडीएम नाहन रजनेश कुमार ने बताया की राज्यपाल अंतर्राष्ट्रीय रेणुका जी मेला में मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही विकासात्मक प्रदर्शनियों व खेल प्रतियोगिताओं के  विजेताओं को पुरस्कृत भी करेंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here