पहले चरण में सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा कोविड-19 का टिका

    0
    480

    नाहन –डीसी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स समिति की कोविड-19 के टिकाकरण अभियान संबंधी बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया। बैठक में बताया गया कि टिकाकारण के पहले चरण में सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं लगभग 5500 को कोविड-19 का टिका लगाया जाएगा।
     बैठक में बताया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र या उच्च स्वास्थ्य केन्द्रों में टिकाकरण किया जाएगा जिसके लिए जिला के 44 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 6 सिविल अस्पताल तथा 79 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्रों को चिन्हित किया गया है। इस कार्य के लिए सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का डाटा डिजिटाइज कर लिया गया है। टिका लगने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ता को एसएमएस के माध्यम से टिका लगने की तिथि, समय और स्थान के बारे में सूचित किया जाएगा और टिकाकरण से पहले कार्यकर्ता को सत्यापित किया जाएगा। कोविड-19 के दो टिके लगाए जाएंगे जिसमें पहले टिके के 3 से 4 हफ्तों के बाद दूसरा टिका लगाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0के0के0पराशर ने बताया कि 17 से 19 जनवरी, 2021 तक जिला में पल्स पोलियों अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत 0 से पांच वर्ष तक की आयु वर्ग के लगभग 60652 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
       

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here